कुर्मी युवा मंच कमेटी का गठन
फुसरो| कुर्मीसमाज युवा मंच की बैठक फुसरो हथिया पत्थर के समीप हुई। इसकी अध्यक्षता डाॅ घनश्याम महतो ने की संचालन महेंद्र चौधरी ने किया। बैठक में कुर्मी समाज को लेकर नीति निर्धारण, समाज को सुधारने अौर आगे ले जाने पर चर्चा की गई। जिसमें अध्यक्ष दीपक कुमार महतो, सचिव डाॅ परशुराम महतो, कोषाध्यक्ष देवनरायण महतो सहित कार्यकारणी सदस्य में घनश्याम महतो, बबलू महतो, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।