पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो| भव्यामहिला मंडल एवं सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के सौजन्य नव प्राथमिक विद्यालय ताराबेड़ा में शिविर का आयोजन कर निशक्तों एवं जरूरतमंदाें के बीच वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया गया। वहीं ढोरी केंद्रीय अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। यहां 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवा का वितरण किया गया। लगभग 250 लोगों के बीच वस्त्र एवं कंबल का वितरण किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद कैलाश ठाकुर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से गरीबों को फायदा मिलता है। उन्होंने महिला मंडल के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर अमला अधिकारी ओपी सिंह, एके खान, एके मिश्रा, आरसी मांझी, श्री गांधी, डॉ, अजय सिंह, रोहित कुमार, स्वास्थ्य कर्मी राजू प्रसाद, कजली आदि मौजूद थे।