पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति का किया गया वितरण

छात्रवृत्ति का किया गया वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्क्रमितमवि ढोरी खास में वर्ष 2014-15 की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। यहां कुल 201 छात्र छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति बांटी गई। जिसमें कक्षा एक से चार तक के 132 छात्र को 500-500 रुपए एवं पांच छह के 69 छात्र को एक-एक हजार रुपए दिए गए।

मौके पर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद बेसरा, प्रधानाध्यापक दुलारचंद रजक, उपाध्यक्ष कृष्णा देवी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, राधा देवी, शीला देवी, शिक्षिका संगीता कुमारी, अश्वनी कुमार गुप्ता, वीरेंद्रनाथ रजक सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।

मुखिया ने भी बांटी छात्रवृत्ति

ऊपरघाट|ऊपरघाट स्थित नव प्रथामिक विद्यालय कुभियाबेड़ा में मुखिया उदय प्रसाद ने छात्र-छात्राओं के बीच सत्र 2014-2015 का 23000 रुपए का 39 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया। मौके पर मुखिया प्रसाद ने अभिभावकों से कहा कि छात्रवृत्ति की राशि बच्चों के शिक्षण सामग्री में करें। वहीं नव प्रवि गिदरपटका में कुल 47 छात्र-छात्रओं के बीच 27 हजार रुपए की छात्रवृति वितरण हुआ। मौके पर सचिव भागीरथ महतो, धनपती रविदास, अध्यक्ष मदन हेम्ब्रम, बालेश्वर हास्दा नंदलाल मुंडा आदि मौजूद थे।