- Hindi News
- साइंस कॅालेज स्थापना के लिए कमेटी का गठन
साइंस कॅालेज स्थापना के लिए कमेटी का गठन
हरिहरगंज. एसआरएमचित्रांश पब्लिक स्कूल में प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। जिसमें हरिहरगंज तथा पिपरा क्षेत्र में साइंस कॅालेज की आवश्यकता पर चर्चा की गई। बाद में छात्रों के उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्राप्ति में हो रही कठिनाई को देखते हुए साइंस इंटर कॅालेज की स्थापना हेतु कमेटी का गठन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए सचिव अधिवक्ता विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि कमेटी का अध्यक्ष लल्लू प्रसाद सिंह को बनाया गया है। साथ ही भाजपा नेता कर्नल (रि.) संजय कुमार सिंह, सेवानिवृत शिक्षक रामउदेश्वर सिंह, कपेश्वर सिंह कमेटी के सदस्य बनाए गए है। जबकि कृष्णा प्रसाद लाल, भूतपूर्व शिक्षक कृष्णदेव सिंह, युगेश प्रसाद सिंह, नंदकुमार सिंह, बलिराम सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर संतोष प्रसाद, राजू कुमार, मनोज कुमार, निरंजन प्रसाद, राजेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।