पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में हर्ष

ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में हर्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज | पिपराबाजार क्षेत्र के लिए दो सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इसके अलावा विभाग से सरैया पंचायत के नावाडीह ग्राम में पच्चीस केवीए का दो ट्रांसफार्मर मिला है। मालूम हो कि पिपरा प्रखंड मुख्यालय के समीप लगा हुआ सौ केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले दस माह से जला हुआ था। जिससे बाजार क्षेत्र, अखाड़ा पिपरा , टाडीपर प्रेमनगर टोला के लोग पढ़ाई सिंचाई की परेशानी झेल रहे थे। इस क्षेत्र में करीब दो सौ कनेक्शनधारी हैं। उधर नावाडीह में पांच वर्षों से ट्रांसफार्मर नहीं लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि गत तीन सितंबर को पिपरा में हुए एनसीपी के कार्यकर्ता सम्मलेन में आए पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह से ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग की गई थी। उनके प्रयास से महज सत्रह दिनों में ट्रांसफार्मर मिल गया। इसके लिए पूर्व सरपंच हरिहरनाथ मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष भगवती सिंह, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मिथिलेश पासवान , विनोद गिरी, अरुण मिश्र, बीरेंद्र प्रजापति, प्रमोद कुमार, शिवाश्रय सिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है। वहीं पूर्व मंत्री ने कहा है कि चुनाव हारने के बावजूद वे जनता की परेशानी दूर करने के लिए हमेशा तैयार हैं।