पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुबन में चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक

मधुबन में चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैनियोंके विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित तलैटी तीर्थ में चैंबर आॅफ गिरिडीह की ओर से रविवार को नॉर्थ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स कोर्डिनेशन कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में जिले के कई उद्योगपतियों के अलावा देवघर, गोड्डा, मिहिजाम, गोविन्दपुर, कोडरमा, दुमका, पाकुड़ सहित अन्य जिलों के उद्योगपति भी मौजूद थे। बैठक में उद्योगों में आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श की गई। उद्योगों का विकास एवं बढावा के लिए उद्योगों के विकास के लिए सरकार से अपील की है। इन लोगों ने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्रों में विकास की जरूरत है। इन क्षेत्रों के विकास के बिना राज्य का विकास नहीं हो सकता है। इस बाबत कोडरमा के श्याम सुंदर सिंहानिया ने कहा कि कोडरमा में विकास की असीम संभावना है। सरकार ध्यान दे तो कोडरमा में पर्यटन का विकास हो सकता है। इधर चैंबर के कई लोगों का मानना है कि सरकार विकास को लेकर काफी सक्रिय है। उतरी छोटानागपुर एवं संथाल परगना के क्षेत्रों में पर्यटन, उद्योगों, कृषि में होनी वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सरकार को अवगत कराने की बात भी कही। बैठक में प्रदीप अग्रवाल, निर्मल झुनझुनवाला, दिनेश खेतान, विशाल सिन्हा, विकास केडिया प्रदीप जैन, पवन जी समेते कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...