पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुखिया ने की योजनाओं की समीक्षा

मुखिया ने की योजनाओं की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोटकाप्रखंड के भाटिन पंचायत भवन में सोमवार को मासिक समीक्षा बैठक मुखिया केआर मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत सचिव मनोज सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में पंचायत शिक्षक, आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका, उप मुखिया, पंचायत समिति, पंचायत वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे।

बैठक में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर जोर दिया गया। कोई भी अभिभावक विद्यालय में पढ़ाई में बाधा डालने और शराब पीकर विद्यालय के वातावरण को खराब करने का प्रयास किया तो कार्यवाई करने का निणर्य लिया गया है। बैठक में पंचायत समिति सदस्य पिथो मांझी, उप मुखिया मोहन मुर्मू, लक्ष्मी टुडू,उदस टुडू, साक्रो मार्डी, सनातन पात्र, दश्मत मुर्मू, रजनी कांत सरदार, बासूमोती सोरेन, कारू हेम्ब्रम, गोविंद हेम्ब्रम, रवि हेम्ब्रम, काजू सोरेन, कपील हेम्ब्रम, राजेश महतो,मिरू टुडू, माही बास्के, साधु बेसरा,सालको हेम्ब्रम, नन्दी बिरूली, चांद मनी मुर्मू, पानमुनी माझी, सबिता बेसरा, बनफूल हांसदा, सोनामुनी सोरेन आदि उपस्थित थे।

भाटिन पंचायत में मासिक समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित मुखिया अन्य