बच्चों ने खेलकूद में दिखाया दम
जादूगोड़ा| पोटकाप्रखंड के मध्य विद्यालय मानपुर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। उदघाटन मानपुर के मुखिया तरनी सेन सिंह सरदार और पंचायत समिति सदस्य शांति धल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बच्चों के लिए गणित दौड़, सामान्य ज्ञान, म्यूजिकल चेयर, चम्मच-गोली दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुखिया तरनी सेन सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। मौके पर रवींद्र नाथ भकत, नीरेन कुमार भकत, मेघनाद भंज वीरेंद्र देव, धीरेन भकत, गोपाल मुर्मू, फुलो टुडू, दीनबंधु भकत, बंकिम रजक, पिरू सोरेन आदि उपस्थित थे।