पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मातकमडीह में 25 दिनों से बंद है मध्याह्न भोजन

मातकमडीह में 25 दिनों से बंद है मध्याह्न भोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोटकाके मातकमडीह प्राथमिक विद्यालय में पिछले 25 दिनों से मध्याह्न भोजन बंद है। इससे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। स्कूल के सभी बच्चे घर से लंच बॉक्स लेकर स्कूल रहे हैं। कुछ बच्चे लंच टाइम में घर जाकर खाना खा रहे हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक विष्णुपद भकत ने बताया कि चावल नहीं मिला है। इस कारण पिछले 19 जनवरी से मध्याह्न भोजन बंद है। विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है, पर अब तक पहल नहीं हुई। चावल उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्कूल में 65 बच्चे पढ़ते हैं, जो रोजाना शिक्षक या संयोजिका लक्ष्मी प्रिया भकत से मध्याह्न भोजन के बारे में पूछताछ करते हैं। यहां विक्रम मुर्मू नूतन निर्मला वोयपोई सहित तीन शिक्षक पदस्थापित हैं। स्कूल भवन भी जर्जर है। चापाकल खराब है। बच्चों को पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। गर्मी में पानी की समस्या बढ़ जाती है।

कतारबद्ध मातकमडीह प्राथमिक विद्यालय के बच्चे।

खबरें और भी हैं...