- Hindi News
- National
- शिक्षा मानपुर मवि के बच्चों का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ेगा, प्रक्रिया शुरू
शिक्षा- मानपुर मवि के बच्चों का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ेगा, प्रक्रिया शुरू
जादूगोड़ा| पोटकाप्रखंड के मानपुर मध्य विद्यालय के बच्चों का बैंक खाता आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई। बैंक ऑफ इंडिया की कालिकापुर शाखा के कर्मचारी मानपुर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों का आधार कार्ड का फोटोकॉपी लेकर उसे उनके बैंक खाते से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। विद्यालय के शिक्षक निरेन भकत ने बताया कि बच्चों का आधार कार्ड उनके बैंक एकाउंट से जुड़ जाएगा। इससे बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी।