पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिलका जयंती पर हुई प्रतियोगिता

तिलका जयंती पर हुई प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड के कालिकापुर गांव में सुभाष चन्द्र उच्च विद्यालय मैदान में गुरुवार को सापड़ाव केंदआंय भूमि सुरक्षा समिति और तिलका मेमोरियल सोसाइटी कालिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में शहीद बाबा तिलका माझी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा विभिन्न प्रतियोगितएं कराई गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता बाबूलाल सोरेन उपस्थित थे। इससे पहले सोसाईटी की ओर से रैली निकाली गई। मौके पर सोसाईटी के कालिकापुर के मुखिया हाेपना महाली, अध्यक्ष श्याम चरण मुर्मू, सचिव अनिल मुर्मू, कोषाध्यक्ष सलमा बेसरा, प्रदीप टुडू, अशोक मुर्मू, विश्वनाथ टुडू, रंजन कुमार भकत, किशन सिंह, नारायण सिंह, देवराज कुमार, अवजीत दास आदि उपस्थित थे।