पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित : राजकुमार

भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित : राजकुमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआप्रखंड क्षेत्र के कोदम्बरी चौक के समीप भाकपा माले के बैनर तले नागरिक मंच से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजधनवार विधायक राजकुमार यादव मौजूद थे। उन्होंंने इस जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं छात्राएं पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। भाजपा सरकार बनने के साथ ही खुले आम महिलाओं छात्राओं के छेड़ छाड रेप की घटना हो रही है। लेकिन ये भ्रष्ट भाजपा सरकार हाथ पे हाथ रखकर चुपी साधे नजर रही है। पुलिस प्रशासन भी इस तरह के हरकत करने वालों को पूरा साथ दे रही है। कहा कि कुछ दिन पूर्व जमुआ प्रखंड क्षेत्र के पालमो पंचायत में गांव के ही दबंग युवकों द्वारा स्कूल जाने के दौरान छात्राओं के साथ छेड़छाड अभद्र व्यवहार किया गया। जब इस घटना की जानकारी छात्राओं ने परिजनों को दी तब परिजनों ने इसकी सूचना हीरोडीह पुलिस को दी और लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन हीरोडीह पुलिस ने इस मामले में कोई तत्परता नहीं दिखाई। वही दबंग युवकों ने भाकपा माले के अशोक पासवान की पिटाई कर दी और उलटे ही पासवान पर मुकदमा दर्ज करवा दिया। हीरोडीह पुलिस ने दबंग युवकों को काफी मदद की। कहा कि अगर हीरोडीह पुलिस दबंग युवकों पर कार्रवाई नही करती और अशोक पासवान पर दर्ज मुकदमे को वापस नही लेती है तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। मौके पर अशोक पासवान, विजय पाण्डेय, मीना दास, महेश यादव, रामकृष्ण यादव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...