13 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
राजधनवार/खोरीमहुआ | 28धनवार विधान सभा में तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो गई। इससे धनवार विधानसभा के 13 प्रत्याशियों के भाग्य इवीएम में बंद हो गई हैं। उनके किस्मत के ताले 23 दिसम्बर को खुलेगी। प्रातः 7 बजे से ही पूरे क्षेत्र में मतदान प्रारंभ कर हो गया था। जिसमें धनवार के सभी बूथों पर पूरी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा ऐसी थी कि एक परिंदा भी पर मार सके। खुद डीसी मुकेश कुमार वर्मा, एसपी क्रांति कुमार , एसडीपीओ राजकुमार मेहता के अलावा जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों ने भी अपनी कमान संभाली। वे खुद बूथों पर जा जा कर सर्वेक्षण कर रहे थे। वही उनके निर्देशानुसार धनवार प्रखंड के कई बूथ पर आने जाने वाले हर लोगों पर ध्यान रखा जा रहा था।