पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशि में अंतर को लेकर विरोध

राशि में अंतर को लेकर विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटकी खरगडीहा | चुनावकमेटियों को दिए जा रहे चुनाव खर्च मे भिन्नता रहने के कारण बेंगाबाद प्रखंड के पारा शिक्षकों ने चुनाव खर्च की राशि लेने से इनकार किया। मंगलवार को पारा शिक्षकों ने बीआरसी भवन के समझ नारेबाजी की। कहा की जिले के राजधनवार में मतदान कार्य मे लगाए गए कर्मियों को 2500-2000 रू की राशि वितरित की गई है वही बेंगाबाद प्रखंड में यह राशि घटाकर 2000-1600 रू कर दी गई है। जिससे कर्मियों मे क्षोभ है। इस बाबत पूछताछ करने पर बीईईओ ने कहा की जिले के उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार राशि वितरण की जा रही है। कहा कई शिक्षकों के द्वारा यह राशि प्राप्त कर ली गई है। वही कई शिक्षक विरोध जता रहे है।