- Hindi News
- पुलिस नक्सली मुठभेड़ से गांवा में फैली दहशत
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ से गांवा में फैली दहशत
मुन्ना प्रसाद, दीपक कुमार|गिरिडीह/गावां
राजधनवारविधानसभा चुनाव में गावां प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर केन्दुआडीह और पसनौर के बीच बलथौर में झारखंड जगुआर के जवानों के साथ हुई नक्सली मुठभेड़ के दौरान बरामद सिंलेडर बम से पुलिस वाहन को उड़ाने की बड़ी घटना टल गई। इस घटना में नक्सलियों ने मृत अजगर का इस्तेमाल किया था।
पुलिस थोड़ी भी असावधानी बरतती तो कई पुलिसकर्मी मारे जाते। इस घटना से छत्तीसगढ के सुकमा की घटना की पुनरावृति गिरिडीह में हो सकती थी। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ से काम लेकर इस बड़ी घटना को टाल दी। इस घटना में जख्मी सभी नक्सलियों को उनके साथ ले भागे हैं। बताते हैं कि नक्सलियों की गतिविधि को लेकर एसटीएफ झारखंड जगुआर के अधिकारी जवान पिछले दो दिनों से क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चला रहे थे। मतदान के दिन मंगलवार अहले सुबह लगभग पांच बजे से ही जवान इस कार्य में जुटे थे। केन्दुआडीह पहुंचने पर सड़क किनारे पहाड़ पर घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते देख जवानों ने भी मोर्चा लेकर कार्रवाई शुरू की। मोर्टार यूबीजीएल से जवाबी कार्रवाई की। इस जवाबी कार्रवाई से घबराकर नक्सली बैकफुट पर गए। इस घटना में दोनों ओर से करीब एक सौ राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि एसपी ने 20 राउंड ही फायरिंग होने की बात कही है। इस घटना के बाद गावां-सतगावां मुख्य मार्ग में दोनों तरफ से आवागमण ठप कर दिया गया। बाद में जवानों ने इस मार्ग के किनारे लगाए गए 20-20 किलो का दो शक्तिशाली सिलेंडर बम बरामद करने में सफलता पाई है। जिसे बाद में बम स्क्वायड टीम ने नष्ट कर दिया। बरामद सिलेंडर बम इतना शक्तिशाली है कि इसकी चपेट में आने से पुलिस का एंटी लैंड माइंस वाहन को भी उड़ाया जा सकता है। कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
संदेह के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। चारो व्यक्ति जीबड़ी गांव के बताए जाते हैं। गावां थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक ने बताया कि घटना को चिराग दा के दस्ते ने अंजाम दिया है। मुठभेड़ में शामिल नक्सलियों की संख्या का पता नहीं चल रहा है।
पूछताछ के लिए चार गिरफ्त में
नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस सर्च अभियान में बरामद दोनों सिलेंडर बमों को निकालने के लिए स्क्वायड टीम