पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छिटपुट घटनाओं के बीच धनवार में चुनाव संपन्न

छिटपुट घटनाओं के बीच धनवार में चुनाव संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलीमुठभेड़ को छोड़ छिटपुट घटनाओं के बीच राजधनवार में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। इससे धनवार विधानसभा क्षेत्र के 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हाे गया। हालांकि इस चुनाव में मतदाता खुलकर बाहर नहीं निकल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां मतदाताओं ने खुलकर हिस्सा लिया वहीं शहरी क्षेत्र में मतदाता में कोई खास रूचि नहीं देखी गई। शहरी क्षेत्र के कुछेक मतदान केंद्रों को छोड़ अधिकांश में मतदाताओं ने रूचि नहीं दिखाई। खेत और खलिहानों से लोग बाहर नहीं निकल सके। जिससे मतदान का प्रतिशत के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए लक्ष्य 70 फीसदी मतदान को पूरा नहीं किया जा सका। इस चुनाव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद भी 63.51 फीसदी ही मतदान हो सका। जबकि लोक सभा चुनाव में धनवार विधानसभा क्षेत्र में इसका प्रतिशत 64.12 फीसदी रहा था। इस चुनाव में बूथ संख्या 95 पर वोट डालने गए एक वृद्ध मतदाता ने मतदान के बाद दम तोड़ दिया। जबकि बूथ संख्या 257 में मतदान में बाधा डालने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन पुनर्मतदान की संभावना कहीं भी नहीं देखी जा रही है। इसकी पुष्टि भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की है। जिला प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था से कही भी अप्रिय घटना में अंजाम देने में असामाजिक तत्व सफल नहीं हो सके। धनवार विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मुकेश कुमार वर्मा ने पूरी व्यवस्था की थी। सभी बूथों पर सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू कर दिया गया था। सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बलों के जवान को लगाया गया था।

अतिसंवेदनशील बूथों पर 8 पुलिसकर्मियों के साथ 2 अधिकारी तो संवेदनशील बूथों पर 4 पुलिसकर्मी के साथ 1 अधिकारी को लगाया गया था। इसके अलावा हर 10 बूथ पर 10 मोटरसाइकिल पर मोबाइल पुलिस गश्त लगा रहे थे। जिससे असामाजिक तत्वों की मंशा पूरी तरह विफल रही। धनवार प्रखंड के धनवार बाजार के दस बूथों को इंटरनेट से जोड़ा गया था। धनवार उच्च विद्यालय के दो बूथ संख्या 315 को मॉडल बूथ भी बनाया गया था। उपायुक्त गिरिडीह के आदेश पर दोनों बूथों के मतदाता महिला पुरुष के साथ प्रथम बार मतदान करने वाले युवा को प्रशासनिक पत्र दोनों बूथों पर बीस लोगों को दिया गया। जिसमें सोना रविदास 71 वर्षीय, रामेश्वर मोदी