माले से घबरा रहे विरोधी : यादव
धनवारप्रखंड के बलहारा पंचायत स्थित काली मंडा के पास भाकपा माले की एक जीबी बैठक हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती 23 सितम्बर को होने वाले जेल भरो आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव किशोरी अग्रवाल तथा संचालन कैलाश सिंह ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य कमिटी सदस्य राजकुमार यादव ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में राशन, केरोसिन , बिजली समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रही है और यहां के सांसद रविन्द्र राय समस्या के समाधान के बजाय भाकपा माले के बढ़ते जनाधार को देखते हुए माले के खिलाफ झूठा बयानबाजी कर रहे है। कहा कि केन्द्र में सरकार बने चार माह गुजर गया, लेकिन मोदी सरकार ने चुनाव में किए गए वादे पूरा करने के बजाय भ्रष्टाचार, काला धन पर चुप्पी साध लिया है। महंगाई सर चढ़कर बोल रही है और इनके सांसद कोडरमा क्षेत्र के विकास नहीं कर भाकपा माले के जनाधार से परेशान है। श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार दूर करने की बात करने वाले पार्टी के नेता रविन्द्र राय के संसदीय क्षेत्र में भ्रष्टाचार खुलेआम किया जा रहा है। जब केरोसिन को लेकर सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी जाती है, तो हर कार्ड में चार लीटर तेल देने की जानकारी दी जाती है, परंतु यह सिर्फ कागज पर ही सीमित है, लोगों को मात्र तीन लीटर की तेल दिया जाता है। वृद्धा पेंशन के लिए लोग परेशान है, गरीबों, दलितों की जमीन लुटी जा रही है और जब भाकपा माले ऐसे पदाधिकारियों एवं जमीन लुटेरों के खिलाफ आवाज उठाती है तो भाकपा माले को गुंडा कहा जाता है।
सभा को संबोधित करते माले नेता राजकुमार यादव।
जनसमस्याओं को उठाती रही है माले
श्रीयादव ने कहा कि अगर जनसमस्या एवं गरीबों की मदद करना गुंडागर्दी है तो हम इससे भी बड़ी गुंडागर्दी करेंगे। कहा कि 23 सितम्बर के बाद बिजली को लेकर भाकपा माले दस हजार लोगों के साथ आंदोलन करेगी। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को संबंधित करते हुए संगठन की मजबूती को लेकर कई टिप्स भी दिया। इनौस अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने कहा कि गरीबों, दलितों के जनसमस्याओं पर आज सांसद विधायक कुछ भी बाेलने को तैयार नहीं है।
कहा कि अगर 23 सितम्बर को गरीबों का राशन, केरोसिन की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जनता 23 को खोरीमहुआ पहुंचकर राशन दो या जेल दो के साथ हजारों की स