- Hindi News
- राजधनवार में 20 एकड़ में फैली अफीम की खेती को किया नष्ट
राजधनवार में 20 एकड़ में फैली अफीम की खेती को किया नष्ट
राजधनवारविधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार यादव के गांव बिशनटीकर में काफी दिनों से अफीम की खेती की जा रही थी। लेकिन यह मामला बुधवार की रात प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार गड़िदेशी की अगुवाई में गुरुवार को पुलिस ने उक्त गांव में करीब 20 एकड़ में फैले अफीम की खेती को नष्ट किया। अफीम की खेती को नष्ट करने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। बताया जाता है कि विधायक राजकुार यादव के गांव बिशनीटीकर नावाडीह गांव में 20 एकड़ में अफीम की खेती वर्षों से की जा रही थी। इस सूचना के बाद एसपी श्री गड़िदेशी सदल बल वहां पहुंचे और अफीम की खेती को नष्ट किया। विधायक के गांव में अफीम की खेती किये जाने की खबर से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस इस बात की जांच में जुट गयी है कि अफीम की खेती कौन करवा रहा था और इस धंधे में कौन-कौन से लोग शामिल हैं।
सतर्क हो गए थे ग्रामीण
बिशनीटीकरनावाडीह में कई किसानों के खेतों में अफीम की फसल लगाई गई थी। अफीम खेती के संबंध में जब पुलिस को सूचना मिलने की भनक मिली तो ग्रामीण आनन-फाननन में बुधवार की रात से ही खेतों में लगे अफीम की फसल नष्ट करने में जुट गए। तब तक एसपी क्रांती कुमार गड़िदेशी, एसडीपीओ राजकुमार मेहता, इंस्पेक्टर कपिलदेव पोद्दार, थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक, सीओ रविन्द्र पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे खेतों में लगी अफीम को नष्ट किया। हालांकि अफीम खेत वाले मालिकों की पहचान में पुलिस को परेशानी हो रही है। ग्रामीण भी खेत मालिकों का नाम बताने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अनुसंधान में सारी बातें सामने आते ही कार्रवाई दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : एसपी
इसबाबत एसपी क्रांति कुमार गड़िदेशी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 20 से 25 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही थी। जिस जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी उसके मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। साथ ही साथ जिन लोगों ने इस मामले का लीपापोती करने का काम किया है और जो लोग संलिप्त रहे हैं। उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। फिलवक्त अंचल अधिकारी वहां पर कैंप किये हुए हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
{ राजधनवार विधायक राजकुमार यादव का गांव है बिशनटीकर
{ एसपी की अगुवाई में किया गया नष्ट, जांच में जुटी पुलिस
अफीम खेती को नष्ट करने पहुंची पुलिस।