पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत भवन नहीं बना तो अनशन : मुखिया

पंचायत भवन नहीं बना तो अनशन : मुखिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधनवार | धनवारप्रखंड क्षेत्र के श्रीरामडीह पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि ने धनवार बीडीओ को आवेदन देकर कहा कि अगर जल्द पंचायत भवन का निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। आवेदन में मुखिया प्रतिनिधी कुतुबुदिन ने कहा है कि श्रीरामडीह पंचायत भवन बनकर तैयार है। परंतु अभी तक दरवाजा आदि नहीं लगाया गया है। जिसके कारण मुखिया के साथ सरकारी कर्मी तथा आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इसकी लिखित शिकायत उपायुक्त को भी कर चुके हैं। बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि अगर 15 फरवरी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो 16 फरवरी को आमरण अनशन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की ही मानी जाएगी।