पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

49 हजार छात्र देंगे एग्जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैट्रिकइंटर की परीक्षा क्रमश: 16 18 फरवरी 2016 से शुरू होगी। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। दोनों स्तर की परीक्षा संचालन को लेकर चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था की गई है। मैट्रिक इंटर में कुल 49252 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 61 परीक्षा केन्द्रों पर 31534 पर मैट्रिक 28 केंद्रों पर 17718 परीक्षार्थी इंटर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें जिले भर से इंटर कला में 11063 परीक्षार्थी, विज्ञान में 4507 वाणिज्य में 2148 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार पहली बार मैट्रिक परीक्षा में प्रत्येक केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। एसडीओ को अपने अधीनस्थ क्षेत्र के लिए परीक्षा का न्यायिक दंडाधिकारी बनाया गया है। प्रश्न सेट 15 बैंक में रखे जाएंगे।

25दंडाधिकारी होंगे तैनात

जिलामुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर 4 जबकि प्रखंड स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए 21 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वहीं इंडोर स्टेडियम को वज्रगृह बनाया गया है। मैट्रिक इंटर की परीक्षा के लिए पूरे जिले में 600 वीक्षक लगाए गए हैं।

^कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थियों के बीच प्रवेश पत्र का भी वितरण हो चुका है, कुछ जगह पर किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा होगी।\\\'\\\' निर्मलाबरेलिया, डीईओ, गिरिडीह

सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल गिरिडीह-1013, हाई स्कूल पचम्बा-514, गिरिडीह काॅलेज गिरिडीह-810, आरके महिला काॅलेज गिरिडीह-593, हाई स्कूल मकतपुर-591, प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह-511, झुपो देवी इंटर काॅलेज, मोतीलेदा- 443, सेंट जान्स ब्रिटो हाई स्कूल महेशमुंडा-194, प्रो हाई स्कूल पीरटांड-266, प्लस टू हाई स्कूल डुमरी-1001, पीएनडी जैन हाई स्कूल ईसरी बाजार-385, झारखंड काॅमर्स काॅलेज डुमरी-1026, पारसनाथ काॅलेज ईसरी बाजार-573, प्रो गर्ल्स हाई स्कूल डुमरी-387, प्लस टू हाई स्कूल बगोदर-699, हाई स्कूल सरिया-544, सरिया इंटर काॅलेज, सरिया-751, प्लस टू हाई स्कूल धनवार-1090, हाई स्कूल डोरंडा-330, जेपीके इंटर काॅलेज भंडारो-1072, लंगटा बाबा इंटर काॅलेज मिर्जागंज- 1236, लंगटा बाबा हाई स्कूल मिर्जागंज-805, प्रो गर्ल्स हाई स्कूल मिर्जागंज-421, बालिका हाई स्कूल हिरोडीह-664, हाई स्कूल तिसरी बरमसिया-391, प्लस टू हाई स्कूल पलौंजिया-488, हाई स्कूल माल्डा-345, हाई स्कूल भरकट्टा-605 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

आरके महिला काॅलेज गिरिडीह- 598, प्लस टू हाई स्कूल गिरिडीह-1098, मकतपुर हाई स्कूल गिरिडीह-568, बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह-776, सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल-671, कोलियरी हाई स्कूल गिरिडीह-389, हनी हाली ट्रिनिटी स्कूल गिरिडीह-271, हाई स्कूल पचम्बा-451, गर्ल्स हाई स्कूल पचम्बा-371, गिरिडीह कॅालेज गिरिडीह-225, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर-437, प्लस टू हाई स्कूल बेंगाबाद-616, झुपो देवी इंटर काॅलेज मोतिलेदा-300, सेंट जोन ब्रिटो हाई स्कूल-516, निर्मला गर्ल्स हाई स्कूल-546, एसडीबीपी जैन हाई स्कूल मधुबन-566, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल पीरटांड- 607, मिडिल स्कूल गिरिडीह-267, पीएनडी जैन हाई स्कूल ईसरी बाजार-587, झारखंड कामर्स कालेज डुमरी-689, झारखंड कामर्स कालेज डिग्री डुमरी-543, पारसनाथ इंटर कालेज ईसरी बाजार-787, प्लस टू हाई स्कूल बगोदर-812, रामकृष्ण विवेकानंद हाई स्कूल बगोदर-672, प्लस टू हाई स्कूल डुमरी-577, कन्या हाई स्कूल बगोदर-428, घघरा इंटर साइंस कालेज बगोदर-953, महिला प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बगोदर-415, हाई स्कूल सरिया-451, गर्ल्स हाई स्कूल सरिया-431, सरिया इंटर कालेज सरिया-627, रामकृष्ण डीएवी पब्लिक स्कूल सरिया-595, सेंट मैरी पब्लिक स्कूल सरिया-228, आदर्श काॅलेज राजधनवार-332, प्लस टू हाई स्कूल धनवार-657, प्रो गर्ल्स हाई स्कूल धनवार-427, हाई स्कूल डोरंडा-388, मंथन बेली सेंट अल्बर्ट स्कूल बलवाघर धनवार-468, लंगटा बाबा हाई स्कूल मिर्जागंज-515, लंगटा बाबा इंटर काॅलेज मिर्जागंज-772, प्रो गर्ल्स हाई स्कूल मिर्जागंज-272, नवाडीह हाई स्कूल नावाडीह-322, जेपीके इंटर काॅलेज भंडारो-932, हाई स्कूल भंडारो-611, बालिका हाई स्कूल हिरोडीह-585, प्लस टू हाई स्कूल चरघरा-358, प्लस टू हाई स्कूल गांडेय-314. उमवि ताराटांड़-361, प्लस टू हाई स्कूल पलौंजिया बिरनी-624, प्लस टू हाई स्कूल जनता जरीडीह- 327, प्लस टू हाई स्कूल गांवा-644, प्रो गर्ल्स हाई स्कूल गावां-254, अग्रवाल हाई स्कूल तिसरी-499, हाई स्कूल तिसरी बरहमसिया-379, प्लस टू हाई स्कूल रामपुर घोरंजी देवरी-666, जनार्दन सिंह हाई स्कूल चतरो-494, केडी इंटरनेशनल राजधनवार-613, हाई स्कूल भरकट्टा-804, प्रो हाई स्कूल पिहरा-309, प्रो गर्ल्स हाई स्कूल डुमरी-294,हाई स्कूल माल्डा- 294 परीक्षार्थी।

प्रवेश पत्र लेने के लिए कतारबद्ध परीक्षार्थी।

परीक्षा के दौरान प्रत्येक बैंच पर 2 परीक्षार्थी ही बैठेंगे। विशेष स्थिति में ही 1 बैंच पर 3 परीक्षार्थियों को एक साथ बैठाया जाएगा। वीक्षण कार्य के लिए प्राथमिक मध्य विद्यालय के शिक्षकों को भी लगाया गया है। 25 परीक्षार्थियों पर 1 वीक्षक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पूरे जिले में शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए 25 दंडाधिकारी लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...