भवन निर्माण में राशि गबन करने का आरोप
राजधनवार | धनवारप्रखंड के उप्रावि अर्जनाडीह में भवन निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीण, वार्ड सदस्य और विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव अध्यक्ष द्वारा राशि गबन के आरोप में उपायुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी खोरी महुआ को आवेदन देकर एसआर 2 एवं एसआर 3 और किचन शेड अधूरे होने की शिकायत की है। कहा है कि उनके खाते में मात्र दो हज़ार एक सौ रुपये शेष बचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव तसव्वर आलम सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। यहां एक साल से मध्याह्न भोजन बंद है और राशि बराबर निकासी हो रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।