भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ पुतला दहन
राजधनवार | जेएनयूदिल्ली में भारत विरोधी तत्वों द्वारा भारत मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनवार इकाई ने धनवार बड़ा चौक में पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री प्रिंस सिन्हा, नगर सह मंत्री अंकित राज, अध्यक्ष गौतम किशोर, नगर मंत्री रजा सॉ, प्रवक्ता सत्यवीर, रोहित, नवीन, राजन, टिंकू सिंह आदि मौजूद थे। पुतला दहन से पहले नुक्कड़ सभा हुई। जिसे सुनील अग्रवाल, संजय कुमार, विवेक, विकास, सुसेन पांडेय, मानव शास्त्री, कृष्ण, स्वर्णकार आदि मौजूद थे।