पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामग्री वितरण में अनियमितता से रोष

सामग्री वितरण में अनियमितता से रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधनवार | जमुआप्रखंड के चुंगलखार पंचायत में मध्य विद्यालय और उत्क्रमित मध्य एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में इन दिनों मध्याह्न भोजन, पोशाक वितरण, छात्रवृति, साइकिल वितरण आदि में भारी अनियमितता बरती जा रही है। यहां तक की पैसों का बंदरबांट किया जाता है। कहीं कहीं बच्चों की हाजरी ज्यादा बनाकर अंडे नदारत हो जाते हैं। यह भी देखा जा रहा है कि पूरे महीने में कभी कभार तो राशि नही होने की बात कह या चावल खत्म होने की बात कहकर मध्याह्न भोजन बंद कर दिया जाता है। ये बातें माले के प्रखंड सचिव विजय पांडेय ने भेंट वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि विभाग कोई सार्थक पहल करती तो इस समस्या का हल निकलता और बच्चों को पूरा लाभ मिलता।

खबरें और भी हैं...