पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खोरीमहुआ के एसडीपीओ अनिल ने किया पदभार ग्रहण

खोरीमहुआ के एसडीपीओ अनिल ने किया पदभार ग्रहण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधनवार | खोरीमहुआअनुमंडल के एसडीपीओ अनिल शंकर ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। धनवार के न्यू डाक बांगला सह निरीक्षण भवन में कार्यालय बनाया गया। फिलहाल सभी कार्यों का निष्पादन भी यहीं होगा। अनिल शंकर ने कहा कि खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में शांति अमन चैन स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में खुले आम घूम रहे नामजद आरोपियों की गिरफ़्तारी, लंबित मामलों का निष्पादन, लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकताएं हैं। पुलिस पब्लिक के बीच अच्छे संबंध बन सके, इसके लिए इस अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में स्वागत कक्ष बनाया जाएगा। शिकायत पेटी भी लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...