पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड की शोभा बढ़ा रहा गरीबों की धोती साड़ी

प्रखंड की शोभा बढ़ा रहा गरीबों की धोती-साड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधनवार | बीपीएलधारियों की धोती, साड़ी, लुंगी धनवार प्रखंड के लिए शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जिले के अन्य प्रखंड के लाभुकों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन इस प्रखंड में नहीं बंटने से लाभुक मायूस हैं। बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। धनवार प्रखंड में महीनों पूर्व बीपीएलधारियों के बीच वितरण करने के लिए सरकार की ओर से धोती, साड़ी, लुंगी का आवंटन दिया गया है। जो धनवार प्रखंड कार्यालय का शोभा बना हुआ है। धनवार प्रशासन आज तक इसे वितरण करने का प्रयास नहीं कर रहा है। लोगों का मानना है कि कहीं चावल अनाज की तरह ये भी योजना लटक जाए। अगर प्रशासन को गरीबों के बीच वितरण करना है तो फिर देर क्यों किया जा रहा है। बताते चलें कि जब सरकार द्वारा धोती, लुंगी, साड़ी, बीपीएल परिवारों की घोषणा की और धनवार प्रखंड में पहुंच गया तो लोगों को लगने लगा कि अब सरकार द्वारा दिए समानों का लाभ हम लाभुकों को मिलेगा। परंतु इतने दिनों गुजरने के बाद भी इसका लाभ बीपीएल परिवारों को नहं मिलने से लोग मायूस हैं।