पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया धोती साड़ी का वितरण

विधायक ने किया धोती-साड़ी का वितरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माल्डा | राजधनवारविधायक राजकुमार यादव ने बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित जनवितरण प्रणाली के दुकानों में जाकर धोती-साड़ी लूंगी का वितरण किया। उन्होंने गावां स्थित प्रगतिशील महिला स्वयं सहायता समूह, बृजनन्दन साव बिनादे कुमार पाण्डेय के दुकान में जाकर लोगों के बीच सामग्रियों का वितरण किया। मौके पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पर सबको शीघ्र राशनकार्ड उपलब्ध करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा इस समय राज्य के विकास से अधिक विधायकों के तोड़-जोड़ में व्यस्त हैं। उसे राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है। अपनी ओछी राजनीति से वह विपक्षी विधायकों पर डोरे डाल रही है। भाजपा के इसी मानसिकता का जवाब दिल्ली के मतदाताओं ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य जनभावनाओं का मजाक है। जनता सब देख रही है। मौके पर उप प्रमुख केदार यादव, पवन चैधरी, जितेन्द्र कुमार, आदित्य कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।