देवरी का प्रेमी युगल धनवार से बरामद
चतरो | बीतेतीन फरवरी से गायब प्रेमी-प्रेमिका को देवरी पुलिस ने रविवार को राजधनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ से बरामद कर लिया है। इस संबंध में बताया जाता है कि देवरी थाना क्षेत्र के गादीिदग्ही पंचायत अतंगर्त दरायसरण निवासी विवाहित युवक जितेन्द्र ठाकुर काे प्रेम प्रसंग अपने पड़ोसी विक्रम ठाकुर की प|ी पूजा देवी (काल्पनिक नाम) से बीते कई माह से चल रहा था। जिसे आरोपी युवक ने बीते तीन फरवरी को घर भगा कर ले गया। जिसकी सूचना लड़की के पति पिता को देवरी थाना में दिया। सूचना के बाद देवरी पुलिस हरकत में आकर आरोपी युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। परिजन के दबाव में आकर प्रेमी प्रेमिका को खोरीमहुआ बुलाया। जिसे देवरी पुलिस ने बरामद कर लिया। इधर इस मामले को रफा-दफा करने के लिए प्रेमी प्रेमिका के परिजनों के द्वारा काफी कोशिश भी किया। लेकिन बात नहीं बनी। वहीं आरोपी युवक का कहना है कि दोनों प|ी को वो साथ रखेगा।