वाहन की चपेट में आकर जख्मी, रेफर
राजधनवार | धनवारथाना क्षेत्र के गिरिबरवाडीह के चौकिदार बलदेव दुसाध (55) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूरी तरह जख्मी हो गया। जिसे ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। लेकिन वहां गंभीर स्थिति देख जख्मी को धनबाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बलदेव दुसाध रविवार रात्रि बरजो मोड घोड़थम्बा मुख्य मार्ग से अपने घर गिरि बरवाडी जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में गया। जिसमें हाथ पैर में गंभीर चोट लगी है। तत्काल ईलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है।