पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारी शुरू

मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारी शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोरीमहुआ | वित्तीयवर्ष 2015 में होने वाली माध्यमिक इंटरमीडिएट परीक्षा को धनवार में कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर अभी से ही आदर्श महाविद्यालय राजधनवार में तैयारी की जा रही है। इसके लिए महाविद्यालय प्रबंधन ने 16 फ़रवरी से आयोजित परीक्षा को कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन से पुलिस बल की समुचित व्यवस्था की मांग की गई है। ताकि शान्तिपूर्ण तरीके से कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा सके। मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा में इंटरमीडिएट के 1606 विद्यार्थी तथा मैट्रिक के 720 विद्यार्थी आदर्श कॉलेज राजधनवार में परीक्षा देंगे।