पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधनवार को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग

राजधनवार को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोरीमहुआ . झारखण्डविकास युवा मोर्चा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी विकेंद्र साहा ने महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर खोरीमहुआ अनुमंडल का नाम बदलकर राजधनवार करने की मांग की है। राजधनवार, गांवा, तिसरी भाया घंघरीकुरा मार्ग से जोड़ने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खोरीमहुआ नाम से नए अनुमंडल का गठन किया है। कहा है कि विधि के अनुसार पंचायत को अपग्रेड कर प्रखंड, प्रखंड को अपग्रेड कर अनुमंडल और अनुमंडल को अपग्रेड कर जिला का गठन किया जाता है। जबकि खोरीमहुआ तो पंचायत है ही प्रखंड वहां की आबादी भी पांच सौ से भी कम है। चार से पांच किलो मीटर दूरी पर स्थित धनवार प्रखंड मुख्यालय है।