बीएसएनएल की सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
राजधनवार में भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड बी एस एन एल का कार्यालय होने के बावजूद कई महीनों से बेसिक फोन, मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा में गड़बड़ी होने के कारण बैंकिंग संस्थान, व्यवसायिक मंडी, कई निजी संस्थान, सरकारी कार्यालयों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मगर स्थिति सुधारने के बजाय विगत 18 सितम्बर से लगातार बेसिक फोन, मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा पूर्णतः ठप हो गया है। इस संबंध में जहां संबंधित पदाधिकारी अपनी मोबाइल उठाने में हिचक रही है वहीं कुछ कर्मी नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि मशीनी तकनीकी गड़बड़ी तथा डीजल, यूपीएस आदि में कमी के कारण परेशानियां बढ़ रही है। वहीं विभाग को उपभोक्ताओं का आक्रोश भी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि लगातार दस दिनों से धनवार का बीएसएनएल कार्यालय ठप होने के कारण यहां के सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निजी कार्यालयों संस्थाओं दुकानदारों को भारी परेशानी नुकसान हो रहा है। कई आवश्यक नंबर धनवार पुलिस प्रशासन आदि का भी मोबाइल बंद पड़ा है। बेसिक फोन, मोबाइल इन्टरनेट के फेल होने से प्रखंड कार्यालय, थाना, बैंक आदि भी प्रभावित हो गया है। लोगो का मानना है की अगर इस पर्व के मौके पर बीएसएनएल मोबाइल बंद रहती है तो क्षेत्र में होने वाली घटना की जानकारी भी स्थानीय प्रशासन को नहीं मिल पाएगा।