पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के सामने से मारुती वैन किया गायब, धालभूमगढ़ से बरामद

घर के सामने से मारुती वैन किया गायब, धालभूमगढ़ से बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काशिदापंचायत के विक्रमपुर गांव निवासी बिल्लू सिंह की मारुती वैन संख्या जेएच 05 जी 1667 रविवार को बीडीएसएल बालिका उच्च विद्यालय के गेट के पास से उसके ही भट्ठे पर काम करने वाले का बेटा रंजीत लेकर भागने का प्रयास किया जो विफल रहा।

क्याहै मामला

विक्रमपुरगांव निवासी बिल्लू सिंह अपनी मारुती वैन संख्या जेएच 05 1667 शनिवार की रात बीडीएसएल स्कूल के मुख्य गेट के समीप लगाए थे। रविवार सुबह 5 बजे देखा कि गाड़ी नहीं है। किसी ने बताया कि एक युवक उक्त वैन को धालभूमगढ़ की ओर ले जा रहा था। उसके बाद सिंह ने अपने दोस्तों को धालभूमगढ़ की ओर जाने को कहा। वहीं वे स्वयं घाटशिला थाने जाकर मारुती वैन के गायब होने की लिखित सूचना दी। थाना प्रभारी ने धालभूमगढ़ थाना प्रभारी को फोनकर घटना कि जानकारी दी। मारुती वैन लेकर जा रहा रंजीत धालभूगढ़ थाना क्षेत्र के स्वर्गछिड़ा के समीप पलट दिया था।

क्या कहते हैं बिल्लू सिंह

ईंटभट्ठा संचालक बिल्लू सिंह ने बताया कि भट्ठे पर काम करने वाले राजनगर निवासी गोपाल का पुत्र रंजीत मारुती वैन की चाभी ऑफिस से लेकर गया था। जो बिना बताए ही मारुती को लेकर चला गया। जो मुंशी प्रभात के घर के सामने पलट दिया। मुंशी प्रभात ने ही फोन कर गाड़ी पलटने की खबर दी। उसके बाद धालभूमगढ़ थाना में दोनों पक्ष की ओर से लिखित लेकर रंजीत को छोड़ दिया गया। गाड़ी पलटी होने के बाद रंजीत को गांव वालों ने पकड़ कर रखा था।