पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी

हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढुठुवा एसडीओ, बीडीओ सहित वन अधिकारियों की टीम पहुंची ढुठुवा

ढुठुवा में जंगली हाथियों को देखते ग्रामीण।

ढुठुवा जंगल में बांसों के बीच हाथियों का झुंड।

हाथियों के चपेट में आया एक पत्रकार, रिम्स रेफर

भास्कर न्यूज. चितरपुर

जंगली हाथियों का एक झुंड बीती रात ढुठुवा गांव पहुंचा। यहां जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। अहले सुबह इस बात की सूचना ढुठुवा सहित सोसो, जरियो आसपास के गांव में यह बात फैल गई कि हाथियों का झुंड ढुठुवा जंगल पहुंच गया है। इस देखने के लिए आसपास के हजारों लोग वहां एकत्रित हो गए। इसी दौरान एक पत्रकार सज्जाद आरिफ हाथियों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए काफी नजदीक जा पहुंचे। इस दौरान हाथी भड़क गये उसे दौड़ाने लगे। इसी क्रम में वह हाथियों के चपेट में गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गोला क्षेत्र में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का एक झुंड बीती रात रजरप्पा थाना अंतर्गत ढुठुवा गांव पहुंच गया। इस दौरान हाथियों ने आसपास के खेतों में लगे फसलों को रौंद दिया। जिससे किसानों को काफी क्षति हुई है।

एसडीओसहित वन विभाग के अधिकारी पहुंचे ढुठुवा : जंगलीहाथियों का झुंड ढुठुवा के जंगल पहुंचने की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ एसडीओ दिलेश्वर महतो सहित वन विभाग के रेंज ऑॅफिसर एके सिंह, वनपाल रामगढ़ त्रिभुवन ओझा, वनरक्षी चंद्रकिशोर पासवान, शशिकांत सिन्हा सहित रजरप्पा थाना के सहायक अवर निरीक्षक मुंद्रिका सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को हाथियों से दूर हटने का निर्देश दिया। साथ हीं ग्रामीणों को हाथियों के साथ किसी भी तरह का छेड़छाड़ नहीं करने की हिदायत भी दी।