विधायक ने दी अंबेडकर की प्रतिमा
गिद्दी. बलसगराग्रामीणों की एक बैठक बाजार टाड़ चौक में शनिवार को हुई। बैठक में अंबेडकर क्लब बलसगरा को रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा अंबेडकर की सात फीट की प्रतिमा दिए जाने पर खुशी व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मिले अंबेडकर की प्रतिमा को सर्वसम्मति से बलसगरा बाजार चौक पर लगाने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता मुखिया रंजीत गंझू ने की। इस अवसर पर पंसस सुदर्शन करमाली, कपिलदेव महतो, मंगलदेव महतो, नरेश राम, वकील महतो, गिरधारी महतो, देवनाथ महतो, चारो महतो, सुखसागर महतो, दशरथ महतो, दिवाकर महतो, सागर महतो, जीवलाल महतो, राजकुमार, प्राण महतो, बलदेव आदि मौजूद थे।