अभाविप का विधान सभा घेराव 24 को
भास्कर न्यूज. भुरकुंडा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भुरकुंडा इकाई की बैठक शनिवार को पटेलनगर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से हजारीबाग विभाग संयोजक राजेश ठाकुर उपस्थित थे। बैठक में आगामी 24 सितंबर को शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विधान सभा घेराव कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। जिसमें रामगढ़ जिला के प्रत्येक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से संपर्क कर शैक्षणिक समस्याओं से अवगत कराएंगे। अपने हक एवं अधिकार के लिए छात्रों से घेराव कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित होने के अपील करेंगे। घेराव कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ जिला के कॉलेजों के प्रभारी बनाए गये। जिसमें रामगढ़ कॉलेज प्रभारी निरंजन कुमार, छोटानागपुर कॉलेज दिलीप यादव, जेएम कॉलेज राजेश सोनी, जुबली कॉलेज रविकांत सिंह, पीटीपीएस कॉलेज, प्रह्लाद पांडेय को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रह्लाद पांडेय एवं संचालन रविकांत सिंह ने किया। मौके पर देव कुमार, विशाल सिंह, उज्जवल उपाध्याय, निरंजन कुमार, राजेश सोनी, दिलीप यादव, अजय राम, पिंटू कुमार, संदीप कुमार, अमित राव सहित अन्य मौजूद थे।