पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़. युवाकांग्रेस पार्टी रामगढ़ के कार्यालय प्रभारी मो. आलम के नेतृत्व में 172 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को गोला रोड के तुलसी देवी स्मृति भवन में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर, सामूहिक इस्तीफा देकर पार्टी छोडऩे का एलान किया। मो.आलम ने रांची रोड के युवा कांग्रेस कार्यालय का चाबी और इस्तीफा पत्र युवा कांग्रेस पार्टी रामगढ़ के अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के चंद नेता द्वारा मेरे मान सम्मान को आघात पहुंचाया गया है। इसलिए, अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दे रहा हूं। पत्र में पिंटू मालाकार, शैलेश सिंह, गोविंद कुमार, राजन खान, प्रमोद सोनी, मुन्ना खान, सुमित राम, राजेश महतो, ताहिर खान, अशोक तुरी, सागर, पप्पू कुमार, रोहित कुमार, मधु राम, नीरज गुप्ता, रवि कुमार, अजित सिंह के नाम है।