पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसुनवाई का आयोजन

लोकसुनवाई का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू. कुजूकोलियरी खुली खदान का उत्पादन शुरू करने तथा खान के विस्तारीकरण को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा शनिवार को एक दिवसीय लोक सुनवाई कार्यक्रम कुजू कोलियरी आफिसर्स क्लब में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, सह जिला ग्रामीण विकास अधिकरण रामगढ़ प्रदीप कुमार प्रसाद उपस्थित थे। मौके पर परियोजना पदाधिकारी बी शर्मा ने खदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सुनवाई में आये अधिकारियो ने परियोजना से प्रभावित लोगों से परियोजना विस्तारीकरण के जनसहयोग मांगा। लेकिन ग्रामीणों में सीसीएल प्रबंधन के प्रति आक्रोश दिखा। ग्रामीणो ने प्रबंधन पर रैयत प्रभावितों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सुझावों शिकायतों को कलमबद्ध कर दिल्ली भेजने की बात कही। कार्यक्रम में पर्यावरण अभियंता रांची जगदीश महतो, क्षेत्रिय पदाधिकारी हजारीबाग रविंद्र प्रसाद, कनीय अभियंता गोपाल कुमार, सीएमपीडीआई रांची पर्यावरण के सहायक अभियंता मनोज शर्मा, सीसीएल रांची के प्रबंधक सुश्री संगीता, मनोज, टीएमटी पर्यावरण दानिश मीणा, बी शर्मा उपस्थित थे।