- Hindi News
- नो पार्किंग एरिया में खड़े होते हंै यात्री वाहन, लगता है जाम
नो पार्किंग एरिया में खड़े होते हंै यात्री वाहन, लगता है जाम
यात्रीवाहन चालकों के सामने पुलिस बेबस नजर आती है। सड़क जाम से लोगाें को निजात कब मिल पाएगी, यह तो आने-वाला समय ही बताएगा। लेकिन, यात्री वाहन के चालकों की मनमानी और पुलिस की विवशता लोगों को परेशान कर रही है। जिला प्रशासन, पुलिस, कैंटोनमेंट बोर्ड ने शहर को सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के कई एरिया को नो पार्किंग जोन बनाया था। प्रशासनिक पहल पर नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। इससे, लोगों को उम्मीद जगी कि अब जाम की समस्या का स्थाई समाधान हो गया है। लेकिन, समय के साथ सारी व्यवस्था पुरानी ढर्रे पर लौट आई। नो पार्किंग जोन में दिन भर वाहन को खड़ा कर यात्री बैठाते है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी नो पार्किंग जोन में वाहनों का खड़ा होना जारी है।
व्यवस्थासुधार में सभी की सहभागिता जरुरी
स्वयंसेवी संस्था टेक जीवन विकलांग समाज सेवा संघ के अध्यक्ष भाई धन्य मसीह का कहना है कि सड़क पर यात्री वाहन पर सवार होना, काफी खतरनाक होता है। यात्री वाहन वाले नि:शक्तों को भी सड़क पर बैठाते है। ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना होती है। इसलिए, चालकों को स्टैंड में वाहन खड़ी करनी चाहिए। ताकि, सभी लोगाें को सुविधा हो एवं लोग परेशानी से बच सके। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस को कदम उठानी चाहिए।
स्वयंसेवी संस्था ज्ञान दर्पण केसचिव सरोज कुमार गिरि का कहना है कि सड़क पर यात्रियों को बैठाने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। स्टैंड में शौचालय से लेकर यात्री शेड बनाए गए है। ताकि, यात्रियों को सुविधा मिल सके। लेकिन,स्टैंड को छोड़ कर चालक सड़क पर वाहन खड़ी कर यात्री बैठाते और उतारते है। इससे लोगों के साथ यात्रियों को भी परेशानी होती है। यातायात पुलिस को सड़क पर लगने वाले वाहनों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
स्वयंसेवी संस्था आशीर्वाद केदेवेंद्र सिंह सलूजा का कहना है कि रामगढ़ शहर व्यवस्थित बनाने में सभी की सहभागिता जरुरी है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो। इसके लिए स्टैंड में वाहन खड़ी हो और यात्री भी स्टैंड जाकर वाहन पर सवार हो। इससे सड़क जाम से निजात मिलने के साथ सभी को बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, नेहरु रोड में ट्रांसपोर्ट की भारी वाहन का आवागमन होता रहता है। इससे स्कूली बस जाम में फंस जाते हैं। ऐसे में छोटे बच्चे बस से उतर कर पैदल ही अपने घर जाते हैं। जबकि, इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस के साथ लोगों को सामूहिक पहल करनी होगी।
आरसीसीमरार केउपाध्यक्ष राजेश कुमार साहा का कहना है कि सड़क जाम से लोगों को राहत मिलनी चाहिए। दो स्टैंड में ही वाहन खड़ी हो, इसकी व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। वाहन चालकों को भी जनहित में सहयोग करना चाहिए। सड़क पर यात्रियों को बैठाने के बजाय स्टैंड में वाहनों को खड़ा करना चाहिए।
भाई धन्य मसीह।
सरोज गिरि।
देवेंद्र सिंह सलूजा।
राजेश साहा।
मेन रोड के नो पार्किंग एरिया में भी खड़ी बस।