- Hindi News
- मोटरसाइकिल और मारुति कार में टक्कर, दो घायल
मोटरसाइकिल और मारुति कार में टक्कर, दो घायल
बरकाकाना|रामगढ़ बरकाकानामुख्य मार्ग के पोचरा में मोटरसाइकिल और मारुति कार की सीधी टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार सीउर निवासी अशोक बेदिया और कार चालक लोहरदगा निवासी अनवर कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उक्त दोनों घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर, ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है साथ ही दोनों वाहनो को अपने कब्जे में ले लिया है।