- Hindi News
- फैक्ट्री में छापामारी, पांच सौ टन अवैध कोयला जब्त, एक हिरासत में
फैक्ट्री में छापामारी, पांच सौ टन अवैध कोयला जब्त, एक हिरासत में
कुजू | क्षेत्रके रतवे नावाटांड़ स्थित नैचुरल रिसोर्सेज रूरल इंडस्ट्रीज में बुधवार को रामगढ़ उपायुक्त अबु इमरान द्वारा गठित टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान मौके से एक ट्रक को जब्त कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया। गठित टीम में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी केके राजहंस शामिल थे। जानकारी के अनुसार अपराह्न 3-45 बजे उक्त फैक्ट्री में छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री परिसर के खुले मैदान से करीब 5 सौ टन अवैध पोड़ा कोयला और दस चक्का ट्रक संख्या बीआर01जी/9460 को जब्त कर लिया। जिस पर लगभग 15 टन अवैध पोड़ा कोयला लदा है। टीम ने मौके से मो. अब्बास अंसारी को हिरासत में ले लिया। छापामारी दल में कुजू ओपी प्रभारी रविकांत प्रसाद, सअनि अबदुल्ला खान, जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार मंडल, उपायुक्त वाणिज्य कर डीके मंडल, सेल्स टैक्स अधिकारी जीएस कपरदार, डीएफो एके सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर दरोगा राय, प्रदूषण पदाधिकारी गोपाल कुमार आदि शामिल थे। इधर, कुजू ओपी प्रभारी ने बताया कि रामगढ़ एसडीओ के लिखित निर्देश के बाद फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जायेगा। बताया जाता है कि उक्त फैक्ट्री विगत 3 माह से अवैध कोयला कारोबार से गुलजार थी।