पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

शिक्षक पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | थानेमें गोलपार निवासी एक छात्रा के पिता ने आवेदन देकर केंद्रीय विद्यालय के गणित शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि शिक्षक अनिल कुमार शुक्ला के हरकत से कई छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। वहीं, छात्राएं सहमी हुई है और स्कूल नहीं जा रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। इधर, स्कूल प्रशासन की ओर से बताया गया कि शिकायत पर जांच कमेटी बनाई गई है। जो मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी शिक्षक छुट्टी पर है।