झूमर प्रतियोगिता कराने का निर्णय
आजसूकी बैठक शुक्रवार को डाड़ी में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग जिला सचिव कपिलदेव महतो मौजूद थे। इस दौरान 6 अक्टूबर को डाड़ी मैदान में पंचायत स्तरीय झूमर प्रतियोगिता फुटबाॅल प्रतियोगिता का कराने का निर्णय लिया गया। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, रामगढ़ विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक नवीन जयसवाल, तिवारी महतो मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता सहदेव बेदिया ने की। मौके पर मुखिया रंजीत गंझू, अर्जुन महतो, टिकेश्वर महतो, प्रकाश महतो, विमल महतो, भुनेश्वर महतो, देव कुमार महतो, जगरनाथ महतो, अरविंद प्रजापति, गंगाधर महतो मौजूद थे।