- Hindi News
- भाभी नंबर वन,क्विज, रंग भरो, आर्ट एंड क्राफ्ट कंपीटिशन में दिखी प्रतिभा
भाभी नंबर वन,क्विज, रंग भरो, आर्ट एंड क्राफ्ट कंपीटिशन में दिखी प्रतिभा
श्रीनारनौलीयअग्रवाल संघ रामगढ़ की ओर से श्रीश्री अग्रसेन जयंंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोला रोड के अग्रसेन भवन में महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को क्विज, रंग भरो, आर्ट एंड क्राॅफ्ट और भाभी नंबर वन कंपीटिशन में प्रतिभागियों की प्रतिभा दिखी।
सभी ने अपनी प्रतिभा से लोहा मनवाया। संयोजक आलोक, सतीश अग्रवाल, संयोजिका पूजा, चंदा अग्रवाल, गुड्डन, सविता अग्रवाल, रिंकी, सविता अग्रवाल, गुप्तेश्वर और जूही अग्रवाल की देख-रेख में प्रतियोगिता कराई गई। महोत्सव में संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव अरुण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुप्तेश्वर अग्रवाल, सदस्य नागेंद्र प्रसाद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अरविंद कुमार, रवि कुमार, मोहन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।
भाभी नंबर वन में शामिल प्रतिभागी महिलाएं।