नागरिक अभिनंदन में कार्यक्रम कल
रजरप्पा | केंद्रीयग्रामीण विकास पंचायती राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का रांची स्थित हरमू के पटेल भवन में 28 सितंबर को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी रामगढ़ जिला कुशवाहा सभा के अध्यक्ष अमरलाल महतो ने दी। झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रामगढ़ जिले से भारी संख्या में समाज के लोग रांची जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए रामगढ़ जिला कुशवाहा सभा द्वारा व्यापक तैयारी की गई है।