- Hindi News
- घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत पांच मजदूर घायल
घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत पांच मजदूर घायल
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया
भास्कर न्यूज. रामगढ़
चुटूपालू घाटी में 709 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें, चालक सहित पांच मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल दो लोगों को रांची रेफर कर दिया गया। जबकि, तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस घटना स्थल पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन के माध्यम से थाने ले गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब चार बजे रांची से रामगढ़ जा रहे ईंट ढोने वाला 709 ट्रक (जेएच 02सी-8809) के सामने बछड़ा गया। तेज रफ्तार होने की वजह से चालक नियंत्रण खो दिया। इससे, बछड़ा को ठोकर मारते हुए ट्रक डिवाइडर से चढ़कर दूसरी ओर चली गई। यहां, लोहे की रेलिंग तोड़ कर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गई। घटना में चालक अरुण पासवान (30 वर्ष), मजदूर पिंकू पासवान (35 वर्ष), रामवृक्ष मुंडा (27 वर्ष), उपेंद्र बेदिया (30 वर्ष) और मो.सद्दाम (17 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर थाने के पुलिस अधिकारी जवाहरलाल गुप्ता पहुंचे, और सभी घायल को एनएचएआई की हेल्प वैन से अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल रामगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी कुंदरु निवासी है। इसमें, चालक अरुण पासवान और मो सद्दाम को रांची रेफर किया गया है। इधर, दुर्घटना में मरी बछड़ा को पुलिस ने हटवाया। वहीं, इंस्पेक्टर अनिल कुमार भी अस्पताल पहुंच कर घायलों की जानकारी ली। सड़क किनारे रेलिंग की वजह से ट्रक गड्ढे में गिरने से बच गया।