रीझूनाथ मेमोरियल फुटबॉल आज
रामगढ़ | आजसूपार्टी नईसराय की ओर से रीझूनाथ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। गुरुवार को, इफिको ग्राउंड में हेसला और पीटीपीएस टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। संयोजक आजसू के प्रधान प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि फाइनल के दिन एक बजे से महिला फुटबॉल टीम का प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा। दो बजे से फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी, केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी, तिवारी महतो, विजय कुमार साहू और मनोज कुमार महतो करेंगे। इससे पहले,थाना चौक से अतिथियों की अनुवाई मोटरसाइकिल जुलूस से किया जाएगा। समारोह स्थल पर अतिथियों का स्वागत परंपरागत तरीके से किया जाएगा।