पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेलों के जरिए विकास करना उद्देश्य : सीएमडी

खेलों के जरिए विकास करना उद्देश्य : सीएमडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि।

सीसीएल अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, सारूबेड़ा ने पुंडी को 2-0 से हराया

भास्करन्यूज | कुजू

खेलके जरिये सीसीएल क्षेत्र के गांव तक पहुंचकर वहां की समस्याओं से रूबरू होकर समाधान करना मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीण गरीबों श्रमिकों का सर्वांगीण विकास कंपनी की मुख्य प्राथमिकता है। उक्त बातें सीसीएल सीएमडी गोपाल सिंह ने कही। वह जुबली स्टेडियम आरा में बुधवार को आयोजित सीसीएल अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने सीसीएल से जुड़े कर्मियों, अधिकारियों, श्रमिक प्रतिनिधियों आदि से कंपनी की मुहिम में शामिल होकर विकास में सहभागी बनने का आहवान किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारपोरेट गीत, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ हुआ। फाइनल मैच सारूबेड़ा फुटबॉल क्लब साउथ बनाम झारखंड फुटबॉल क्लब पुंडी के बीच खेला गया। जिसमें सारूबेड़ा की टीम ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए पुंडी को 2-0 से परास्त कर दिया। अतिथियों ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं रामगढ़ जिला निःशक्तों की क्रिकेट टीम को क्रिकेट किट प्रदान की गई कार्यक्रम का संचालन आहूति स्वाईं, उद्घोषणा निर्भय शंकर सिंह धन्यवाद ज्ञापन एसओपी विजय कुमार ने किया। मौके पर रांची मुख्यालय के मैनेजर स्पोट्रर्स आदिल हुसैन, जीएम वेलफेयर बीमए प्रसाद सहित महाप्रबंधकों में एमके मिश्रा, प्रकाश चंद्रा, एसके चौधरी एसएस अहमद, श्रमिक प्रतिनिधियों में कुमार महेश सिंह, मो अलाउदीन, रामचंद्र वर्मा, एसके ओझा, दाहो महतो, गणेश सिंह, सोनाराम मांझी, जगदीश महतो, अफजल मियां, वाहिद अंसारी, उक्कन महतो आदि मौजूद थे।