पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकतंत्र पर विश्वास, भूख लगी प्यास

लोकतंत्र पर विश्वास, भूख लगी प्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी : हेसालौंग बूथ संख्या 64 में मतदान देने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।

घाटोटांड़ : 139 नंबर बूथ में मतदान करने के लिए महिलाओं की कतार।

रामगढ़, बूथ नंबर 36 में मतदान के लिए खड़ी महिलाएं।

> चुनाव के दिन प्रत्याशियों की दिनचर्या की लाइव रिपोर्ट

भास्करटीम | रामगढ़

मंगलवारकी सुबह जनता और प्रत्याशियों के लिए उम्मीदों की किरण लेकर आईं। भाजपा-आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी अपने रजरप्पा आवास में सुबह लोगों से मिलते है। टीवी पर समाचार देखते है। वहीं, उनके मोबाइल पर लगातार फोन आने लगती है, और वे फोन पर ही कार्यकर्ताओं को निर्देश देते है। 8.30 अपने बूथ जाकर वोट डालते है। इसके बाद वे दुलमी, गोला जाते है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से मिलते है, और लोगों से हाथ जोड़ कर वोट मांगते है। फिर वापस चितरपुर पहुंच कर बूथों का भ्रमण करते है। उनके पहुंचने पर लोग प्रणाम करते है, हाथ मिलते है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे सिर्फ चाय ही पीते है।

कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर ने सुबह में ही वोट डाल कर चितरपुर के सभी बूथों मुआयना कर कार्यकर्ताओं से जानकारी लेते है। दुलमी के बाद गोला के कई गांवों में जाते है। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते है। उनसे लोग कहते है कि वोट अच्छा मिल रहा है। यहां से चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर और खुश होकर आगे बढ़ जाते है। इन्हें भी नाश्ता और खाना खाने का मौका नहीं मिलता है।

जबकि, झामुमो प्रत्याशी बिनोद किस्कू रात भर जगे रहने की वजह से, सुबह ही वे क्षेत्र में निकल जाते है। वे गोला, दुलमी, रामगढ़ और चितरपुर प्रखंड के गांवों का दौरा करते है। दुलमी में कार्यकर्ताओं से कहते है कि कइशन वोट पड़ रहल हव। क्षेत्र में दिन बीत जाता है लेकिन, चाय के अलावा कुछ खाते नहीं है।

झाविमो प्रत्याशी विजय जायसवाल रोजाना की तरह सुबह उठकर पूजा की। वे गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के बूथ में अपना वोट किया। लोगों से मिलकर वोट देने की अपील की। इसके बाद वे शहरी क्षेत्र के सभी बूथों का भ्रमण कर वोटिंग का जायजा लेते है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं से मिलते है और वोटिंग की जानकारी लेते है। करीब 11 बजे वे दुलमी और गोला जाते है। कई गांव में वे कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीकर दिन बीता कर वापस रामगढ़ आते है।

निर्दलीय प्रत्याशी शंकर चौधरी ने सुबह उठकर अपने चुनावी कार्यालय पहुंचे है। यहां, दो कार्यकर्ताओं