पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग सड़क हादसे में सात लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसे में सात लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें एक ही स्थान पर बुधवार को अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। वहीं, तीन लोगों को मामूली चोट आई है। जानकारी के अनुसार नयामोड़ स्थित टावर चौक पर अल्टो (संख्या जेएच02टी/7321) टाटा मैजिक (जेएच01ए जेड/1106) के बीच टक्कर हो गई। इसमें अल्टो पर सवार रबोध निवासी शम्मी सिंह पिता प्रदीप सिंह, मैजिक चालक विजय सिंह, दिनेश राय, गुड‌्डू कुमार सभी रांची बूटी मोड़ निवासी घायल हो गए।

सभी घायलों को एक निजी नर्सिंग होम कुजू में ही भर्ती किया गया है। वहीं, दूसरी घटना में एक अज्ञात टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। इसमें कार में सवार घाटो निवासी मोहम्मद नियाज आलम, प|ी संजीदा खातून, पुत्र ताज हुसैन को मामूली रूप से चोट आई है। मोहम्मद आलम अपने पुत्र के इलाज के लिए घाटो से रामगढ़ जा रहा था। वहीं, हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस जब्त कर थाने में ले आई है।

अलग-अलग सड़क हादसों में घायल लोग।

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।