पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांडू: एक लाख 5 हजार 256 मतदाताओं ने डाले वोट

मांडू: एक लाख 5 हजार 256 मतदाताओं ने डाले वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनाव खत्म, कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

बूथ संख्या 173 में सबसे कम हुआ मतदान

सबसेकम वोट पड़ने वाले मतदान केंद्र की श्रेणी में मध्य विद्यालय ओरला का बूथ संख्या 173 है। यहां मात्र 37.26 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया। जबकि यहां मतदाताओं की संख्या 730 है। जिसमें पुरूषों की संख्या 416 और महिलाओं में 314 शामिल है। यहां मात्र 272 मतदाता ही अपने मत का प्रयोग किया। 148 पुरुष और मात्र 124 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

महिलाओं ने मारी बाजी

चितरपुर | विधानसभाचुनाव में इस बार चितपुर प्रखंड में मतदान का प्रतिशत लगभग 67.53 रही। जिसमें पुरुष के मुकाबले महिला मतदाताओं ने बाजी मारी। चितरपुर प्रखंड में चुनाव के लिए कूल 49 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कूल मतदाताओं की संख्या 40 हजार 5 सौ 16 थी। जिनमें पुरुष मतदाता 24 हजार 910, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 21 हजार 606 थी। इनमें से कुल 31 हजार 410 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिनमें 16 हजार 590 पुरुष मतदाता ने मतदान किया। वहीं महिलाओं में 14 हजार 820 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। प्रतिशत के अनुसार जहां कूल मतदान 67.53 रही। जिसमें महिलाओं को प्रतिशत 68 प्रतिशत रहा, वहीं 66 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भास्कर न्यूज | चितरपुर

रामगढ़विधानसभा में चुनाव खत्म होते ही चितरपुर प्रखंड के विभिन्न पार्टी कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया है। चुनाव को लेकर जहां कभी सैकडों लोगों की भीड़ लगी रहती थी। वहीं आज एक भी आदमी नहीं दिखे। कार्यालयों में एक भी लोग नजर नहीं आए। चुनाव खत्म होने के बाद आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी चौथे चरण में होने वाले चुनाव में भाग लेने के लिए बोकारो रवाना हो गए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शहजादा अनवर चुनाव में हुई थकान के बाद घर में आराम करते नजर आए। दोपहर के बाद बाहर निकले। विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता भी कार्यालय बंद कर आराम करते नजर आए। कुछ कार्यकर्ता चौक-चौराहों पर अपने प्रत्याशी के जीत के दावे करते देखे गए।

> बूथ संख्या 153 में सबसे अधिक 87.50 प्रतिशत हुआ मतदान

मांडू| विधानसभाचुनाव के पूर्व प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए थे। इस दौरान प्रखंड प्रशासन के अलावा विभिन्न स्कूल